शुरुआत करें
समय का अनुमान और व्यावहारिक योजना
समय का अनुमान लगाकर देखें कि दिन हाथ से निकलने से पहले आपकी योजना उपलब्ध समय में समाती है या नहीं।
पढ़ने में 3 मिनट
समय का अनुमान क्यों ज़रूरी है
Juno आज के कामों के कुल अनुमानित समय की तुलना उस समय से करता है जो काम शुरू करने और दिन समेटने के बीच आपके पास है। अनुमान न हो तो प्लानर सिर्फ़ काम गिन सकता है। वह नहीं बता सकता कि उनमें कितना समय लगेगा।
समय का अनुमान जोड़ें
काम खोलें और घड़ी के आइकन वाला समय का अनुमान फ़ील्ड इस्तेमाल करें। सुझाई गई अवधि चुनें या अपनी अवधि लिखें, जैसे 45m या 1h 30m।
एकदम सही अनुमान ज़रूरी नहीं है। मोटे तौर पर अंदाज़ा होने से आप तय करने से पहले देख सकते हैं कि योजना में ज़रूरत से ज़्यादा काम तो नहीं है।
अनुमान कहाँ काम आते हैं
- सुबह की योजना की रूटीन अनुमान से जाँचती है कि आज की योजना व्यावहारिक है या नहीं।
- कैलेंडर में योजना अनुमान के आधार पर मीटिंग के बीच कामों के समय खंड सुझाती है।
- कैलेंडर में जोड़ें काम का समय खंड बनाते समय उसकी अनुमानित अवधि का इस्तेमाल करता है।
- आज वाले कॉलम में चुने गए दिन का नियोजित और असल समय दिखता है।
- काम का भार दिखाने वाला काउंटर बचा हुआ कुल समय या योजना की तुलना में असल प्रगति दिखा सकता है।
- आँकड़े सेक्शन चालू हो, तो उसमें दिख सकता है कि अलग-अलग संदर्भ और टैग के काम पर आपने ध्यान से कितना समय लगाया।
नियोजित और असल समय
नियोजित समय काम के अनुमान और चुने गए दिन के लिए कैलेंडर में रखे गए समय खंडों से आता है। असल समय वह है जो आपने काम करते समय दर्ज किया।
अब तक लगा कुल समय देखने के लिए काम खोलें। काम के कार्ड और कैलेंडर में Juno चुने हुए दिन का समय दिखाता है, ताकि कल के काम से आज की प्रगति बढ़ी हुई न लगे।
काम दिन में न समाए तो
अगर काम दिन में या उसके संदर्भ के शेड्यूल में नहीं समाता, तो Juno काम और अनुमानित समय खंड पर चेतावनी दिखा सकता है। काम का दायरा घटाएँ, उसे आगे के लिए रखें या आज की योजना से कोई दूसरा काम हटाएँ। अनुमान तभी बदलें जब काम को लेकर आपकी समझ बदली हो। शेड्यूल तभी बढ़ाएँ जब आपके पास वाकई ज़्यादा समय हो।
बेहतर अनुमान कैसे लगाएँ
- पहले मोटा अनुमान लगाएँ और अनुभव के साथ उसे सुधारें।
- सिर्फ़ ध्यान से काम करने का समय गिनें। रुकावटें और काम बदलने का समय अलग रखें।
- एक हफ़्ते तक देखें कि अनुमान और असल समय में कितना अंतर है। उम्मीद के बजाय दर्ज किए गए समय से अनुमान सुधारें।
- बड़े कामों को छोटे कामों में बाँटें, अगर उन्हें अलग-अलग समय खंड चाहिए। एक ही काम के अलग कदम उप-कार्यों में लिखें।
काम का अनुमान न हो तो
फिर भी योजना बना सकते हैं, लेकिन वह कम काम आएगी। जल्दी सुधार के लिए दिन के सिर्फ़ 5–10 अहम कामों का समय आँकें।
आगे पढ़ें
शुरुआत करें में और देखें
Juno का इस्तेमाल शुरू करें
Juno सेट अप करें, अपनी पहली योजना बनाएँ और जानें कि दिन के अंत में उसकी समीक्षा कैसे करें।
काम और उप-कार्य
काम लिखकर रखें, उसे उप-कार्यों में बाँटें और आज की योजना में उतना ही रखें जितना पूरा कर सकें।
सुबह की योजना की रूटीन
आज के ज़रूरी काम चुनने और साफ़ इरादे के साथ शुरुआत करने के लिए सुबह की योजना की रूटीन इस्तेमाल करें।