रिलीज़ नोट

कुछ कुंजियाँ दबाकर विचार से काम तक

अपना काम रोके बिना Juno के कमांड पैलेट से मौजूदा काम खोजें या नया काम नोट करें।

21 अगस्त 2026पढ़ने का समय 1 मिनटलेखक Juno

अक्सर किसी काम की शुरुआत ऐसे ख़याल से होती है जिसे आप भूलना नहीं चाहते। Juno का कमांड पैलेट उस ख़याल को सीधे आपकी योजना तक पहुँचाता है।

Juno के कमांड पैलेट में एक काम की खोज

एक ही जगह खोजें या काम बनाएँ

आपके टाइप करते ही कमांड पैलेट आपके कामों में खोजता है। काम पहले से है, तो उसे तुरंत खोलें। अगर नहीं है, तो Juno आपके लिखे हुए टेक्स्ट से नया काम बनाने का विकल्प देता है।

नतीजे बदलते हैं, लेकिन आपकी खोज वहीं रहती है। इस तरह आप अपना ध्यान खोए बिना ख़याल से काम तक पहुँच सकते हैं।

macOS पर ⌘ K या Windows और Linux पर Ctrl K दबाएँ और काम का नाम लिखना शुरू करें।

इस रिलीज़ में और क्या आया

  • टैबलेट और बिना होवर वाले अन्य डिवाइस पर भी काम के कार्ड की कार्रवाइयाँ इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब कई Jira Cloud खाते और साइट जोड़ सकते हैं। उनके इश्यू अलग रहते हैं।
  • इंटीग्रेशन सेटिंग और जुड़े हुए आइटम के टूलबार में दिखाने के विकल्प और कार्रवाइयाँ अब एक जैसे ढंग से व्यवस्थित हैं।
  • मोबाइल पर सेटिंग, काम की जानकारी, जुड़े हुए आइटम, नया काम बनाना और दिन समेटना अब ज़्यादा सहज हैं।

Juno खोलें